Image Credit - gettyimages
सरकार की ओर से किसान विकास पत्र के साथ अन्य छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर को बढ़ा दिया गया है।
Image Credit - gettyimages
जिससे छोटी बचत करने वाले निवेशकों को ज्यादा लाभ होगा और उन्हें जोखिम भी कम होगा
Image Credit - gettyimages
यह उन निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका है जो सुरक्षित बचत योजनाओं में निवेश करना चाहते हैं।
Image Credit - gettyimages
हालाँकि एफडी में निवेश एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
Image Credit - gettyimages
पर पिछले कुछ समय में ब्याज दर बढ़ने के कारण निवेशकों के लिए पोस्ट ऑफिस स्कीम भी एक अच्छा आकर्षक विकल्प बन गया है।
Image Credit - gettyimages
बैंकों के साथ पोस्ट ऑफिस भी एफडी योजनाएं ऑफर करते हैं और पोस्ट ऑफिस सरकारी होने के कारण बैंकों के जितने ही भरोसेमंद माने जाते हैं।
Image Credit - gettyimages
ऐसे में अगर आप नई एफडी कराने की योजना बना रहे हैं, तो बढ़ती ब्याज दर के कारण ये एक अच्छा मौका हो सकता है।
Image Credit - gettyimages
आज हम आपको ऐसी पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिसमें 123 महीनों में पैसा डबल हो जाएगा।
Image Credit - gettyimages
आरबीआई की ओर से पिछले कुछ महीनों में ब्याज दरों को तेजी से बढ़ाया गया है,
Image Credit - gettyimages
इस वजह से सरकार ने सितंबर में तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर ) के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को 0.30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।
Image Credit - gettyimages
इस बढ़ोतरी में केवीपी पर दी जाने वाली ब्याज को 0.1 प्रतिशत बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है, जो पहले 6.9 प्रतिशत थी।
Image Credit - gettyimages