Palak Muchhal-Mithoon Wedding आखिर शादी के बंधन में बंध गये पलक मुछाल-मिथुन

Image Credit - gettyimages

मशहूर सिंगर पलक मुछाल और संगीतकार मिथुन काफी लम्बे समय तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए हैं। 

Image Credit - gettyimages

दोनों ने निजी समारोह में बेहद सादगी के साथ करीबी लोगों के बीच सात फेरे लिए।

Image Credit - gettyimages

शादी के बाद अब दोनों ने फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हस्तियों के लिए एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी है।  

Image Credit - gettyimages

दोनों के रिसेप्शन में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है।  इस समारोह में सोनू निगम और जावेद अली अपने परिवार के साथ पहुंचे। 

Image Credit - gettyimages

उनके अलावा रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, क्रिकेटर स्मृति मंदाना, सिंगर कैलाश खेर, मनोज मुंतशिर, नीति मोहन,

Image Credit - gettyimages

पार्थ समथान,रश्मि देसाई, अरमान मलिक और भूषण कुमार भी इस नए जोड़े को बधाई देने के लिए रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। 

Image Credit - gettyimages

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और जैकी श्रॉफ, हिमेश रेशमिया और एआर रहमान 

Image Credit - gettyimages

जैसे दिग्गज कलाकारों को भी वेडिंग रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया गया है।  

Image Credit - gettyimages

शादी के बाद पलक ने अपनी और मिथुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Image Credit - gettyimages

इन फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। इस पोस्ट के साथ पलक ने एक रोमांटिक कैप्शन भी दिया है। 

Image Credit - gettyimages

उन्होंने लिखा, 'आज हम दो सदैव के लिए एक हुए।' फैंस के साथ सेलब्स भी इन तस्वीरों पर दोनों को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। 

Image Credit - gettyimages

वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक मुछाल अब तक आशिकी - 2 जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों में अपनी जादुई आवाज दे चुकी हैं। 

Image Credit - gettyimages

वहीं, मिथुन ने बतौर संगीतकार  इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। उन्होंने दर्जनों ऐसे गाने कंपोज किए हैं जिन्हें आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

Image Credit - gettyimages