Miss India 2022 मिस इंडिया बनीं छत्तीसगढ़ की आदिवासी रिया एक्का

Image Credit - gettyimages

इस बार ग्लैमर इवेंट में मिस इंडिया का खिताब छत्तीसगढ़ की एक आदिवासी लड़की रिया एक्का ने जीता है। 

Image Credit - gettyimages

भिलाई में हुई इस प्रतियोगिता में रिया ने जशपुर का प्रतिनिधित्व किया और करीब 50 प्रतिभागियों को हराकर खिताब का ताज पहना। 

Image Credit - gettyimages

19 साल की रिया ग्रेजुएशन की छात्रा हैं और मॉडलिंग करती हैं। उनका कहना है कि संघर्ष करने से सफलता जरूर मिलती है। 

Image Credit - gettyimages

रिया ने बताया कि वे आदिवासी समाज से हैं और उन्हें अपनी संस्कृति पर गर्व है। 

Image Credit - gettyimages

वे अपने समाज, परंपरा और संस्कृति के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती हैं। 

Image Credit - gettyimages

रिया का सपना है कि वे दूसरों के लिए मिसाल बने और अपनी संस्कृति,समाज का नाम रोशन करें।  

Image Credit - gettyimages

भिलाई के गायत्री पैलेस में 29 से 31 अक्टूबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्लैमर प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ था। 

Image Credit - gettyimages

इवेंट में बतौर जज एक्टर, मॉडल और रियालिटी शो के विनर प्रिंस नरूला, एक्ट्रेस यूविका चौधरी, एक्टर व्योमेश कॉल और रोडीज विनर, एक्टर व मॉडल अरुण शर्मा शामिल हुए थे। 

Image Credit - gettyimages

रैंप पर वॉक कर रही रिया को हौसला और आत्मविश्वास उसकी जीत का बड़ा आधार बना। 

Image Credit - gettyimages

जशपुर के बगीचा विकासखंड के डगडऊवा गांव रहने वाली रिया एक्का के पिता सेना में मेजर हैं और मनोरा में पदस्थ हैं। 

Image Credit - gettyimages

उनकी मां पंचायत सचिव हैं और एक छोटी बहन है। प्रयास पब्लिक स्कूल से 12वीं पास करने के बाद रिया फिलहाल बिलासपुर से ग्रेजुएशन कर रही हैं। 

Image Credit - gettyimages

उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक है। 

Image Credit - gettyimages

वह पहले भी कई एलबम में काम कर चुकी हैं। साल 2020 में मिस सरगुजा चुनी गई थीं। 

Image Credit - gettyimages